फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rally of pm

पीएम की रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मिलक।
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मिलक। Updated Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
rally of pm
रामपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिर्वतन रैली में जाते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

विज्ञापन

जिले से तीन सौ बसों में भरकर हजारों भाजपा कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक मुरादाबाद रवाना हुआ और प्रधानमंत्री का भाषण सुनकर लौटते समय मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए वापस लौटे। मोदी की रैली के बाद भाजपाइयों में बेहद उत्साह नजर आया। वापसी के समय तो भाजपाइयों से भरी बसें भाजपा के झंडे लहराते हुए लौंटी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने जिले से तीन सौ बसों में भरकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद भेजने की व्यवस्था कराई थी। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से साठ बसें थीं। इनके अलावा लोग कारों और बस और ट्रेन के निजी संसाधनों से भी मुरादाबाद में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए गए। सुबह से ही हाईवे पर बसों में भरे भाजपा कार्यकर्ताओं की कतारें नजर आ रही थीं। शहर में कई स्थानों पर रैली में जाने वाले वाहनों को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के साथ मोहन लोधी, मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक, भारत भूषण गुप्ता, युवा मोर्चा अधय्क्ष देवेश गुप्ता, अशोक विश्नोई, दिलीप सक्सेना मौजूद थे तो कहीं भाजपा पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार अपनी टीम को लेकर निकल रहे थे। शाहबाद में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी अपनी टीम को लेकर रवाना हो रहे थे। हाईवे पर भाजपा के झंडों से सजी बसें ही बसें दिख रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, मिलक में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में भाजपाई जुलूस के रूप में रवाना हुए। जिसमें उल्फत सिंह राठौर,सोमपाल सागर, हिमांशु  गंगवार, तिलकराज, नुकताप्रसाद, रामबहादुर, शंकर लाल, हरीश गंगवार, चेतन  स्वरूप, जोधा सिंह आदि थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता देवकरन लाल गंगवार तथा  पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार भी भाजपाइयों के साथ रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed