फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rakshabandhan 2023: Festival celebrated with enthusiasm in villages including Rampur, huge shopping

रक्षाबंधन 2023: भाई की कलाई पर बांधा प्यार, लंबी उम्र की कामना, रामपुर समेत गांवों में उत्साह के साथ मना पर्व

Thu, 31 Aug 2023 04:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 04:36 PM IST
सार

रामपुर जिले में रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। गांवों से लेकर शहर तक मिठाई और राखियों की खरीदारी दिनभर हुई। 

विज्ञापन
Rakshabandhan 2023: Festival celebrated with enthusiasm in villages including Rampur, huge shopping
रामपुर में भाइयों के लिए राखी खरीदतीं बहनें - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार रामपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंब उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन के दिन मिठाइयां और गिफ्ट शॉप ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी के त्योहार का पौरणिक महत्व है।

विज्ञापन


पुराणों के अनुसार राजा बालि ने अपनी भक्ति से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के बाद उनसे यह वरदान लिया था कि वह उनके महल के 52 दरवाजों की सुरक्षा करेंगे। भगवान के दिए गए वरदान के अनुसार उनके यहां सुरक्षा में लग गए।
विज्ञापन


इससे वैकुंठ धाम में चिंतित लक्ष्मी जी को देवताओं ने सलाह दी कि वह राजा बालि को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे बदले में भगवान को सेवा कार्य से मुक्त करा ले आएं। इस पर लक्ष्मी जी ने बहन के रूप में राजा बालि को रक्षा सूत्र बांधा तो बलि ने उनसे बदले में कुछ लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी जी ने उनसे भगवान विष्णु को अपने महल के सुरक्षा कार्य से मुक्त कराने की मांग की। राजा बालि ने रक्षासूत्र बंधन निभाते हुए वैसा ही किया। तब से रक्षासूत्र बांधने का महत्व एवं रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।


बहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने व्रत रखा। राखी बांधने के बाद ही बहनों ने भोजन ग्रहण किया। गांव-देहात में रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed