फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rajua rani derailment

जांच को गुमराह कर रहे रेल अधिकारी

Sun, 23 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
rajua rani derailment
राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद टूटी पटरी का वह हिस्सा जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है

विज्ञापन

रामपुर रेल हादसे में तीसरे दिन भी रेल अधिकारियों के बयान हुए। शनिवार को एसपी रेल कार्यालय पहुंचकर बाकी पांच रेल अफसरों ने अपने बयान दर्ज कराए। बयान में रेल अधिकारी जांच को गुमराह कर रहे हैं। बयान देने पहुंचे डीईएन ने घटना स्थल की तस्वीर को ही नकार दिया। घटना स्थल की तस्वीर को यार्ड की बता दी। हादसा कोच के किसी पार्र्ट के गिरने से हुआ है।

शनिवार को सीनियर सेक्सन इंजीनियर पी-वे, सीनियर डीएमई (ओ एंड एफ) ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरक्षा, स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टर रामपुर अपने-अपने बयान देने एसपी रेल कार्यालय पहुंचे। जहां एक-एक कर एसपी रेल की मौजूदगी में जांच अधिकारी सीओ जीआरपी गाजियाबाद रनवीर सिंह ने बयान दर्ज किए। रामपुर रेल हादसे में अब तक पंद्रह अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। रेल अधिकारी अपने बयान में जांच को गुमराह करने में लगे हैं। बयान के दौरान डीईएन अनुराग कुमार को घटना स्थल की तस्वीर दिखाई गई तो उन्होंने तस्वीर को नकार दिया।
विज्ञापन


घटना स्थल की तस्वीर को यार्ड की तस्वीर बताई। कहा कि हादसा कोच के किसी पार्ट के गिरने से हुआ है। जांच अधिकारी सीओ जीआरपी रनवीर सिंह ने बताया कि नोटिस भेजे गए सभी पंद्रह अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए गए। इसके बाद दूसरी लिस्ट तैयार की जा रही है। घटना से जुड़े बाकी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed