{"_id":"5748a2644f1c1b2f07691779","slug":"rajswa-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पंचायतों को मिले राजस्व ग्राम का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पंचायतों को मिले राजस्व ग्राम का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 28 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव भगवंत नगर, नया गांव, आरसल परसल, फाजलपुर, नूरपुर, हजूरपुर, कल्यानपुर, मिलक मोहम्मद नबी, टांडा गोलू, कुंवरपुर पदमपुर, खुदागंज, हुसैनगंज, नबीगंज पीपली, अहमद नगर निकट दरयाबनगर, पदमपुर के ग्रामीण शुक्रवार को तहसील पहुंचे।
यहां उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय गुप्ता को सौंपकर पंचायतों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 1947-48 से तीन हजार से अधिक कास्तकारों के इन गांवों की जमीन के कब्जे हैं।
शासन की ओर से गांवों को ट्यूबवेल, बिजली, सड़क आदि की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी की ओर से अब इन ग्राम प्रधानों को भूमि खाली कराने का नोटिस जारी किया गया है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
पत्र में उक्त गांवों को शीघ्र राजस्व गांव घोषित किए जाने और भूमि पर काबिज कास्तकारों को संक्रमणीय भूमिधर का अधिकार दिलाए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाकियू जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल कंबोज, पूरन कंबोज, भजन लाल, हंसराज, हर किशन लाल, गोकुल कुमार, शेरचंद, कांझा राम, करन सिंह, राम चंद्र, भागू राम कंबोज आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।