फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rajpal will come 17feb

17 को आएंगी राज्यपाल, जिले में तैयारियां तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajpal will come 17feb
रामपुर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 17 फरवरी को रामपुर आएंगी। यहां वह विभिन्न स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपुर को निर्देशित किया कि वह पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाएं। बताया कि राज्यपाल द्वारा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, थाना सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह एवं जनपद में विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए विशेष कार्यों की समीक्षा, लाभार्थियों से मुलाकात एवं स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed