फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rajasthan defeated Lucknow by 79 runs

Rampur News: राजस्थान ने लखनऊ को 79 रन से दी शिकस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan defeated Lucknow by 79 runs
रामपुर। मिनी आईपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में राजस्थान वॉरियर्स ने लखनऊ रॉयल्स को 79 से हराया। वहीं दूसरे मैच में कोलकाता किंग ने मुंबई नाइट्स को पांच विकेट से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में मंगलवार को लखनऊ रॉयल्स का चेन्नई स्टार से और मुंबई नाइट्स-बंगलूरू बुल्स से मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के तीसरे दिन सुबह करीब 11 बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला मैच राजस्थान वॉरियर्स और लखनऊ रॉयल्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। हेमराज ने 83 और राजा ने 58 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम मात्र 121 रन पर ऑल आउट हो गई। लखनऊ की ओर से अंश ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए। राजस्थान के गेंदबाज कपिल ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। हेमराज को मैन ऑफ द मैच और राजा को गेम चेंजर अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच चेन्नई स्टार और कोलकाता किंग के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। नयन ने 28 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली और पार्थ ने 41 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के गेंदबाज अरबाज ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 33 रन पर 46 रन बनाने वाले कोलकाता के बल्लेबाज लवी मैन ऑफ द मैच रहे। गेम चेंजर अवार्ड अरबाज को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed