फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain will come today

बुधवार को दिनभर छाए रहे बादल, आज हो सकती है बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
rain will come today
टांडा/रामपुर। बृहस्पतिवार से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन, बारिश न हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले काफी दिन से लोग लगातार भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन, लोगों को अब भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार से मानसून दस्तक दे सकता है। बृहस्पतिवार को बारिश होने की 90 फीसदी संभावना है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की 40 फीसदी संभावना है। वहीं, मंगलवार की रात से ही आसमान के घने बादल छा गए थे। बादलों के साथ मध्यम गति से हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

वहीं टांडा में भी बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे लेकिन, शाम तक बारिश नहीं हुई। वहीं धान की फसल खेतों में खड़े होने चलते आसमान में छाए बादलों को देखते हुए किसानों ने आनन फानन में अपने धान ऐसे ही काटने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के किसान हाजी अख्तर अली, लुकमान, राजू, लुकमान आदि का कहना है कि बारिश के बाद धान की फसल गिर कर खराब हो जायेगी। जिसके चलते हम लोग जल्द से जल्द फसल को काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed