फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain in the middle of winter increased the chill, electricity and water stopped

Rampur News: सर्दी के बीच हुई बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, बिजली-पानी ठप

Fri, 23 Jan 2026 10:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rain in the middle of winter increased the chill, electricity and water stopped
शाहबाद गेट पर फुंका ट्रांसफार्मर, पहाड़ी गेट पर इंसुलेटर में खराबी से 10 घंटे आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। एक हफ्ते खुशगवार मौसम के बाद शुक्रवार को फिर से बारिश ने ठंड बढ़ा दी। काली घटाओं के साथ हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में बिजली व पानी की आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बारिश (लगभग 1.5 मिमी) के बाद ठंडक बढ़ गई है। बारिश के कारण अधिकांश सड़कें खाली हो गई। बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग बारिश से बचने के लिए ओट के नीचे छीपते दिखाई दिए। शाहबाद गेट, शौकत अली रोड, सिविल लाइन, हाथीखाना जैसे मुख्य मार्गों पर वाहन धीमी गति से चले।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हुई। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान पहाड़ी गेट और शाहबाद गेट क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दस घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। पहाड़ी गेट पर सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फटने से बिजली चली गई। शाहबाद गेट पर दोपहर दो बजे से बिजली गुल होने के बाद देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। एसडीओ वाशिद अली ने बताया कि बारिश में इंसुलेटर में खराबी के कारण बिजली बाधित हुई।
-------------
बारिश से गेहूं को फायदा
रामपुर। वसंत पंचमी पर रामपुर में हुई बारिश से किसानों को कहीं फायदा तो नुकसान भी होने की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा के अनुसार, बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। हालांकि अभी मटर, सरसों, मसूर, चना की फसल को नहीं होगा। यदि ज्यादा बारिश होती है तो इन फसलों को नुकसान हो सकता है। संवाद
----
मशीनों में नमी के कारण विद्युत आपूर्ति हुई ठप

शाहबाद। शुक्रवार को रिमझिम बारिश के कारण भीतरगांव स्थित बिजलीघर की मशीनों में नमी आ गई और वो खराब हो गईं। शाम छह बजे तक मशीनों को ठीक करने का काम चल रहा था। एसडीओ अलंकृत मिश्रा ने बताया कि मशीनों में बारिश के कारण नमी आ गई। मशीनों को बदलने का काम टीम कर रही है। शाम सात बजे तक बिजली सुचारू हुई। संवाद

---
तेज हवा से टूटा पोल, बिजली गुल

दढ़ियाल। तेज हवा से काशीपुर मुख्य मार्ग पर बाबा ठाकुर स्टोन क्रशर को जाने वाले रास्ते के पास शाम करीब छह बजे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया कि मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बिजली सुचारु हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed