फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain creates broblem

झमाझम बारिश ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें   

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
rain creates broblem
रामपुर में बारिश्ा के दौरान कुछ इस तरह निकली युवती। -अमर उजाला

विज्ञापन
 कुछ दिन थमने के बाद तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सावन में जमकर बरसे बदरा अब भादो में भी बरस रहे हैं। लगातार बारिश से गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि लगातार बारिश के कारण मौसम में ठंडक के कारण गर्मी से राहत रही। 

रविवार को सुबह से रात तक कई बार झमाझम बारिश हुई। थोड़ी-थोड़ी देर के बाद बरस रहे बदरा लोगों को घरों में रोके हुए हैं। रविवार दिन भर और रात के बाद सोमवार को भी झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश के कारण शहर के विष्णु विहार, शिव विहार, न्यू कृष्णा विहार, कृष्णा विहार, साईं विहार, रजा टैक्सटाइल, विकास नगर, रफत कालोनी, न्यू साईं कालोनी, पुराना रोडवेज बस अड्डा, नूरमहल आवास विकास, गंगापुर, काशीराम कालोनी, जौहर अली रोड, कचहरी व गांधी समाधि के निकट, किला परिसर में महिला डिग्री कालेज के निकट, पत्थरों वाला थम, घेर तोंगा, कटकुइया, पांच कब्र, लाल कब्र, छीपियान, पुराना गंज समेत तमाम मोहल्लों व स्थानों पर जलभराव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बारिश के दौरान कई गलियों में जलभराव के कारण निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बारिश से गन्ना, धान और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है, जिससे वो परेशान हैं। बारिश जहां लोगों पर आफत बनकर टूटी तो वहीं मौसम की गर्मी से राहत भी दी। लगातार बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed