फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Railway employee on his way to attend funeral dies in accident

Rampur News: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे रेलवे कर्मी की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Railway employee on his way to attend funeral dies in accident
शाहबाद/चंदाैसी। संभल के चंदौसी निवासी रेलवे कर्मचारी हेमराज पाल (40) की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पुत्र के साथ बाइक से मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने बरेली के प्रोजपुर गांव जा रहे थे। वह शाहबाद के रामपुर चौराहे से आगे मंडी के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार केमिकल लदे टैंकर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि हेमराज पाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे उनका बेट­ा अंशुल भी घायल हो गया।
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत दोनों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हेमराज पाल को मृत घोषित कर दिया। अंशुल ने अपने शाहबाद के रिश्तेदारों को घटना के बारे में सूचित किया। पति के शव को देखकर पत्नी ने बिलखना शुरू कर दिया। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं टैंकर को अपने कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed