फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   railing tod ghusi bus

भाखड़ा पुल की रेलिंग में घुसी रोडवेज बस

Sun, 26 Nov 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
railing tod ghusi bus
बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर भाखड़ा पुल की रेलिंग में घुसी रोडवेज की बस।
अनियंत्रित रोडवेज की बस भाखड़ा बांध के पुराने पुल की रेलिंग में घुस गई। हादसे में चालक-परिचालक घायल हो गए, जबकि 13 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और पुलिस को एक ही साइड से वाहनों को गुजारना पड़ा जिससे वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


अमरोहा डिपो की एक रोडवेज बस शनिवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली से उत्तराखंड के बनबसा-टनकपुर जा रही थी। बस में 30 से अधिक सवारियां थीं। नगर में भाखड़ा नदी बांध के पुल
विज्ञापन

पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग में जा घुसी। इसके बाद यात्रियों ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। इस पर मोहल्ला डैम कालोनी के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में दुर्गी जिला नैनीताल निवासी 38 वर्षीय चालक सतीश राजोलिया व संभल के असमोली निवासी 44 वर्षीय परिचालक योगेश कुमार पाल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 13 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य सभी सवारियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उनके घर भेज दिया। 
पुलिस ने हाईवे पर जाम में फंसे वाहनों को दूसरे पुल से गुजारा। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी हुई। कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत ने बताया कि संभावना है कि बस चालक को झपकी आ गई होगी, जिस वजह से हादसा हुआ। हादसे में चालक व परिचालक ही घायल हुए थे जो उपचार के बाद अपने घर चले गए। बस को मौके से हटवाकर पुल खाली करवा दिया गया है। घटना की किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed