फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid of health department on matternity home

स्वास्थ्य विभाग और एसडीएम का आशा संगिनियों के जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
raid of health department on matternity home
शाहबाद। एसडीएम और स्वास्थ विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से आशा संगिनियों के जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान एक के यहां पर मरीज पाए गए। जानकारी लेने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बचते हुए नजर आए। हालांकि एसडीएम ने छापे की पुष्टि करते हुए कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही की जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम अरुण मणि तिवारी और चिकित्साधीक्षक डॉ. बी लाल ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जानकारी के मुताबिक आईजीआरएस पर आशा संगिनियों द्वारा अवैध रूप से जच्चा-बच्चा केंद्र संचालित करने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद शनिवार को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ागांव चौराहे पर छापा मारा। इस दौरान बताए गए स्थान पर मरीज पाए गए लेकिन मरीजों के अलावा कोई भी वहां पर मौजूद नहीं मिला था। जिसके बाद अधिकारियों ने दूसरी आशा संगिनी के यहां करेथी गांव में छापा मारा । इस पूरे प्रकरण और छापे की जानकारी लेने पर स्वास्थ्य विभाग के तमाम लोग को जानकारी देने से बचते हुए नजर आए और चिकित्साधीक्षक डॉ बी लाल द्वारा फोन तक नहीं उठाया गया। हालांकि इस प्रकरण में एसडीएम ने बताया कि छापे मारे गए थी लेकिन कार्रवाई विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed