फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Quran completed in Shahbad Jama Masjid, prayers done

शाहबाद जामा मस्जिद में हुआ कुरान मुकम्मल, की गई दुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Quran completed in Shahbad Jama Masjid, prayers done
शाहबाद। जामा मस्जिद में रमजान के पाक महीने में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल किया गया है। कुरान मुकम्मल के बाद देश में अमन और चैन के लिए व कोरोना से निजात के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

सोमवार रात को नगर की जामा मस्जिद में कुरान-ए-पाक मुकम्मल हुआ। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज मुनीब ने कुरान पाक सुनाया और उनके सुनने वाले (समाअत) के फराइज को अंजाम जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद अब्दुल जब्बार ने दिए। कुरान-ए-पाक मुकम्मल होने के दौरान शहर इमाम ने लोगों को तकरीर के जरिए बताया कि मुसलमानों को अपनी जिंदगी में कुरान को मजबूती से पकड़े रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर मुसलमान को कलमा-ए-तय्यबा का जिक्र हर वक्त करते रहना चाहिए। जब कोई मोमिन पूरे महीने रोजा रखता है और फिर ईद की नमाज अदा कर्ता है, तो अल्लाह उस बंदे के सर से लेकर पैर तक के सारे गुनाह माफ कर दिया करता है। अल्लाह का बंदा ऐसा हो जाता है कि जैसे वह आज ही अपनी मां के पेट से पैदा हुआ है। तकरीर में उन्होंने बताया कि बहुत ही बदनसीब है, वो मोमिन बंदे, जो इस महीने की फजीलत को हासिल नहीं करते है और अल्लाह जो इस पाक महीने में अपने खजाने लूटा रहा है और बदनसीब बंदे उन्हें लूटते नहीं और छोड़ दिया करते है। सभी मोमिनों से रोजे और नमाज को कहा। इसके बाद दुआ की गई। दुआ में शरीक होने वाले बाबू अली, हाफिज नसीम, डॉक्टर सालिम, खालिद मियां, मुजीब नजमी, फराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed