फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Quran complete in mosques with first Ashra

Rampur News: पहले अशरे के साथ मस्जिदों में कुरान मुकम्मल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Quran complete in mosques with first Ashra
रामपुर। 10 रोजे पूरे होने के साथ माहे रमजान का पहला अशरा पूरा हो गया। वहीं मस्जिदों में कुरआन ए करीम मुकम्मल हुआ। बुधवार रात शहर और देहात की मस्जिदों में कुरआन ए करीम पूरा होने पर दुआ मांगी। जेल रोड स्थित मस्जिद कालू खान में कुरान ए करीम मुकम्मल हुआ। हाफिज दानिश ने कुरान सुनाया, जबकि हाफिज नाजिश ने कुरान सुना। इमाम जुल्फिकार, मुतवल्ली आबिद हसन, कमाल खान, काजी जमाल, इरशाद खान, फसाहत अली खान शानू, राहत अली खान, अरशद अली खान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं रामपुर की मस्जिद दर्खत खिर्नी चौराहा हाथी खाना पर हाफिज सैयद इल्हाम मियां ने कुरान सुनाया। हाफिज मोहम्मद फुरकान ने कुरान सुना। इमाम मौलाना मुहम्मद रफी रिजवी ने दुआ कराई। दूसरी ओर शान मैरिज हॉल मोहल्ला खटकना में तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ। यहां हाफिज मोहम्मद उस्मान ने पढ़ा और कारी मोहम्मद मुस्तुफा ने कुरान सुना। मस्जिद वजीह उलूम पक्का पुल में मौलाना मुहम्मद फैजान खान ने पवित्र कुरान की तिलावत की।
विज्ञापन

इस मौके पर मौलाना मुहम्मद फैजान खान को फूलमालाएं पहनाई गईं और शांति के लिए दुआ की गई। वार्ड-19 के सभासद जमील इनायती के आवास मोहल्ला घेर तोगा मे माहे रमजान के पवित्र महीने पर मौलाना फराज ने कुरान सुनाया और मौलाना फैजान ने कुरान सुना। जिसमें 9 दिन में कुरान मुकम्मल हुआ, कुरान शरीफ मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में दुआ कराई गई।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पति समाज सेवी मामून शाह खान, सय्यद फैसल हसन, रहमान अली अंसारी, शहरोज मंसूरी, फूल खान, फैज मिया, महफूज खान आदि मौजूद रहे। वहीं टांडा नगर के मोहल्ला हाजीपुरा में पूर्व सभासद हाजी मोहम्मद सगीर के आवास पर व्यापारियों के लिए दस दिन की विशेष तरावीह का आयोजन किया। कारी मसरूर ने नौवें दिन कुरान सुनाकर मुकम्मल किया। इमाम शेखों वाली मस्जिद मौलाना रियाजुल हसन ने रमजान की फजीलत बयान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed