{"_id":"5d52fd7e8ebc3e6cfc5d904b","slug":"purchasing-of-rakhi-start-rampur-news-mbd318515192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखियों से सजा बाजार, खरीदारी हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखियों से सजा बाजार, खरीदारी हुई शुरू
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गए हैं। बाजार में बच्चों, बुजुर्ग, युवा हर वर्ग की पसंद के लिहाज से राखियां उपलब्ध हैं। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में राखियों की बड़ी-बड़ी दुकानें सजी हुई हैं, जिन पर अब खरीदारों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। बाजार में चंदन, चांदी, धागे की पारंपरिक राखियों के साथ ही फेशनबेल कड़ेनुमा व अन्य डिजाइनदार राखियों से लेकर बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। भाई-बहन के रिश्तों को समर्पित इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। भाई-बहन के इस रिश्ते को मजबूत बनाने और पारंपरिक ढंग से रक्षाबंधन का त्योहार मनाए जाने के लिए बाजार भी सजकर तैयार हो गए हैं। शहर में ज्वालानगर, सिविल लाइंस, आवास विकास, मिस्टन गंज समेत तमाम मोहल्लों में राखी की छोटी-बड़ी दुकानें सज गई हैं। बाजार में राखियों की रेंज की बात की जाए तो बीस रुपये से करीब पांच-सात सौ रुपये तक की राखी बाजार में उपलब्ध है। बात अगर ज्वैलरी शोरूम पर उपलब्ध राखियों की हो तो इनकी रेंज ग्राहक पर ही निर्भर करती है क्योंकि यहां पर चांदी-सोने से लेकर अन्य धातुओं की डिजायनर राखियां हैं जिनकी कीमत हजारों में है। सामान्य बाजार में उपलब्ध राखियों में धागे की पारंपरिक राखियों के साथ चंदन लकड़ी, चांदी, सिल्वर मेटल, सिल्वर-गोल्ड पॉलिश वाली राखियों के साथ ही कड़ेनुमा व ब्रेसलेट डिजायन में भी राखियां हैं। राखियों में लकड़ी व अन्य धातुओं के डिजायनर सर्किल और अन्य डिजाइनदार आइटम भी लगाए हुए हैं। बाजार में शुक्रवार-शनिवार को सबसे अधिक भीड़ रहेगी।