{"_id":"585984b24f1c1b1a56e3a330","slug":"punjab-ats-lift-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब एटीएस को मिले क्लू एक और युवक को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब एटीएस को मिले क्लू एक और युवक को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/रामपुर
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ामपुर की तहसील स्वार के गांव नबीगंज में युवक को पंजाब एटीएस द्वारा उठाकर ले जाने के बाद पसरा सन्नाटा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला की नाभा जेल से खालिस्तानी आतंकियों की फरारी मामले में पंजाब एटीएस के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी जुटी हुई है। मोबाइल फोन की काल डिटेल और सर्विलांस की लोकेशन के आधार पर कई स्थानों पर छापामारी की गई है। स्वार के नबीगंज गांव से जिस युवक को सोमवार को उठाया था, उसे पूछताछ करके छोड़ दिया गया है। लेकिन अब इसी गांव के दूसरे युवक को उठाकर एटीएस की एक टीम पूछताछ कर पंजाब ले गई है। जबकि दूसरी टीम यहीं ठहर कर जानकारी हासिल कर रही है।
पंजाब के पटियाला की नाभा जेल पर हमला कर 27 नवंबर को छह खालिस्तानी आतंकियों को छुड़ा लिया गया था। इसको लेकर पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस को आतंकियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पंजाब की एटीएस ने तहसील क्षेत्र के गांव नबीगंज में छापामार कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए थाना अजीमनगर ले गई थी। देर रात युवक से कड़ी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं रात्रि के दौरान फिर से एटीएस पुलिस ने गांव में छापामार कार्रवाई कर गांव निवासी दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया और युवक पर संदेह जताते हुए वह अपने साथ पटियाला ले गई। एटीएस पुलिस की छापामार कार्रवाई से गांव नबीगंज सहित आसपास के गांवों में खलबली मची हुई है। जिस युवक को एटीएस पुलिस अपने साथ ले गई है। वह काफी पहले जालंधर में पढ़ता था।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि पंजाब की एटीएस पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ पंजाब ले गई है। पंजाब एटीएस के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी और लखनऊ एटीएस के लोग भी मदद कर रहे हैं। जहां जहां जरूरत होगी स्थानीय पुलिस को पूरा सहयोग देने के लिए कहा गया है।