{"_id":"585ad8224f1c1b2e4ee39aa3","slug":"punjab-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध युवकों पर अब भी पंजाब एटीएस की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध युवकों पर अब भी पंजाब एटीएस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/रामपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला की नाभा जेल से खालिस्तानी आतंकियों की फरारी मामले में पंजाब एटीएस पुलिस द्वारा तहसील क्षेत्र के गांव नबीगंज से उठाये गए युवक के बाद इलाके में खलबली मची हुई है। एटीएस का एक दस्ता तहसील क्षेत्र में अभी डेरा डाले हुए है।
पंजाब के पटियाला की नाभा जेल पर हमला कर 27 नवंबर को छह खालिस्तानी आतंकवादियों को छुड़ा लिया गया था। इसको लेकर पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस को शीघ्र आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर 25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
इसी मामले को लेकर सोमवार को पंजाब की एटीएस टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर तहसील क्षेत्र के गांव नबीगंज में छापामार कार्रवाई कर दो युवकों को हिरासत में लिया था जहां एक युवक को थाना अजीमनगर में पूछताछ कर छोड़ दिया गया। जबकि दूसरे युवक को एटीएस पंजाब ले गई।
विज्ञापन
वहीं कुछ और लोगों पर नजर बनाए जाने को लेकर एटीएस का एक दस्ता तहसील क्षेत्र में डेरा डाले है। युवक को एटीएस पुलिस द्वारा उठाकर ले जाए जाने के बाद से गांव में खलबली मची हुई है और परिजन खासे परेशान है।