फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pulse polio compain from today

जिले में आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
pulse polio compain from today
रामपुर। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से होगी। सीएमओ ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पल्स पोलियो अभियान 20 से 25 मार्च तक चलाया जाएगा। रविवार को बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद सोमवार से घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर बंद हुए पल्स पोलियो अभियान की करीब एक साल बाद शुरुआत हो रही है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में अभियान के तहत 0 से पांच साल तक के करीब 3.49 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए रविवार को 1542 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके साथ ही 21 से 25 मार्च तक घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक मोहम्मद. रऊफ, नईम जावेद, फैसल, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए घूमी ई-रिक्शा
स्वार। रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों जागरूक करने और जानकारी देने के लिए नगर में ई-रिक्शा घूमी। पोलियो ड्रॉप हेतु जागरूक करने के लिए ई रिक्शा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से शुरु हुई प्रचार ई रिक्शा को कोल्ड चेन इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने रवाना किया। एडरा इंडिया के बीएमसी केएच खान ने कहा कि 20 मार्च से पोलियो उन्मूलन के अंतर्गत अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान हाई रिस्क जोन में चलेगा जहां के लोगों को जागरुक करने के लिए ई रिक्शा से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शनिवार को नगर के स्वार खास, मोहल्ला अगलगा, चक स्वार, रसूलपुर के अलावा समोदिया, नरपतनगर, मुंशीगंज, असालतपुर, खानपुर, मीरापुर, शिकारपुर आदि गांवों में प्रचार किया गया। इस मौके पर गुलशन बी, पूजा, बब्ली, फिजा, बी, नाजिमा और रफत आरा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed