फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Public toilet has been locked for eight days

Rampur News: आठ दिन से सार्वजनिक शौचालय पर लटका है ताला

Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Public toilet has been locked for eight days
मसवासी (रामपुर)। सभासद और सफाई कर्मचारी के बीच हुए विवाद के कारण आठ दिन से सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका हुआ है। इससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से सार्वजनिक शौचालय शीघ्र खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत में आठ दिन पूर्व वार्ड नंबर एक के सभासद विजेंद्र की वार्ड की महिला सफाई कर्मचारी से सफाई को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सार्वजनिक शौचालय पर तैनात महिला सफाई कर्मचारी का कर्मचारी बेटा भी पहुंच गया था। मामला उस वक्त तूल पकड़ गया था जब सभासद ने मामले की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल से की थी।
विज्ञापन

सभासद की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने ठेका सफाई कर्मचारी को हटा दिया और शौचालय पर अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी। मामला साथी कर्मचारी से जुड़ा होने के कारण दूसरा सफाई कर्मचारी भी शौचालय नहीं पहुंचा। इसकी वजह से आठ दिन से शौचालय पर ताला लटका है। नगरवासी सुमित यादव, नफीस अहमद, योगराज, हरिराम, हरिओम, भगवती, रामकिशोर और जय प्रकाश मौर्य आदि ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शौचालय खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed