{"_id":"5852e7174f1c1b310e64967b","slug":"provide-token-instead-of-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश ही नहीं टोकन देने में भी मनमानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश ही नहीं टोकन देने में भी मनमानी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में गुरूवार को दोपहर डेढ बजे रेलवे स्टेशन एटीएम पर लगी लंबी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंकों में टोकन से लेकर कैश देने तक में खेल हो रहा है। अफसर और कर्मचारी अपने चहेतों को ही कैश का बांट रहे हैं। अब इस तरह के आरोप लगने लगे हैं।
आठ नंबवर की रात में हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से बैंकों और एटीएम के आगे इस तरह भीड़ टूटना शुरू हुई जो कि अभी तक जारी है। एटीएम पर तो रात के वक्त ही भीड़ लग रही है। दिन में बैंकों के आगे कतार लग रही है।
सुबह होते ही लोग बैंक के बंद दरवाजे के आगे भीड़ लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कैश नहीं मिल रहा है। लेकिन, कुछ लोगों को कैश का वितरण कर दिया जाता है, जोकि ऐन मौके पर पहुंच रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बैंककर्मी सुबह के वक्त टोकन देेने में भी हीलाहवाली बरत रहे हैं। टोकन केवल अपने लोगों को बांटा जा रहा है। यही हालत बैंककर्मी कैश देने में भी कर रहे हैं। कैश की किल्लत को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही
विज्ञापन