{"_id":"582e06204f1c1b5736900928","slug":"protest-on-police-station000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध से अवैध नाला निकालने का विरोध,ग्रामीणों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध से अवैध नाला निकालने का विरोध,ग्रामीणों ने थाना घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/खजुरिया/ रामपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के खजुरिया क्षेत्र में बांध के पास खोदे जा रहे नाले का विरोध करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खजुरिया क्षेत्र में बरेली जिले की सीमा पर कारसेवा से बन रहे बांध के पास से ही एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी द्वारा अपने खेत के पास एक नाला निकालने को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया गया। एकत्र कई गांवों के ग्रामीणों ने नाला बंद कराने की मांग की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में थाने का घेराव भी किया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण चेतावनी देकर लौट गए।
गुरुवार की दोपहर तमाम ग्रामीण पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में खजुरिया थाना क्षेत्र के सीमांत खमरिया गांव की बैगुल नदी पर बनाए गए कच्चे बांध पर पहुंचे। फिलहाल दोनों पक्षों में नाले को लेकर तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने अवैध नाले को बंद नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में राकेश गंगवार, बल्देव प्रसाद, जयपाल सिंह, रफी खां, संतोष गंगवार, नरेंद्र भारद्वाज, भीमसेन, मेवाराम, महेंद्र नाथ गोस्वामी, ढाकन लाल, बलवीर गंगवार आदि मुख्य थे। जबकि, उक्त संदर्भ में एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि मामला रामपुर व बरेली दो जिलों का है। नाला उनके क्षेत्र में खुद रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है।