{"_id":"60a400348ebc3e115504c60a","slug":"protest-of-traders-rampur-news-mbd389415564","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में व्यापारी को पीटने के विरोध में स्वार में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में व्यापारी को पीटने के विरोध में स्वार में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। बिलासपुर में व्यापारी के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने के मामले में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर में बिलासपुर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रशासन से पुलिस कर्मियों के खिलाफ मानहानि एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
तहसील बिलासपुर में सोमवार को पुलिस कर्मियों द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट करने एवं कोतवाली ले जाने के मामले में व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में कोतवाली मार्ग स्थित बाजार में एकत्र हुए।जहां उन्होंने बिलासपुर में व्यापारी नेता निरंजन लाल अग्रवाल के साथ पुलिस पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने पर रोष जताते हुए बिलासपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि व्यापारी हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोग करता है और पुलिस उन्हें ही लाठियों से पीट कर बेइज्जत कर रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से बिलासपुर की घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ मानहानि, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यापारी के साथ पुलिस मारपीट या ज्यादती करती है तो व्यापार मंडल उग्र धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर राकेश चंद्रा, नफीस कादरी, आजेंद्र राठौर,शंकरलाल राठौड़, मोहम्मद आसिफ, शिवऔतार, कर्मजीत सिंह मिंटू, इमरान वारसी, सनव्वर,फैज खान, अरबाज,फुरकान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अशरफ,जमील अहमद शाह जमाल साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो वायरल होते ही बंद हो गईं दुकानें
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा नगर के एक व्यापारी के साथ की गई मारपीट के बाद उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने एक दिन मंगलवार को विरोध स्वऱ्प बाजार को बंद करने का आह्ववान किया था। व्यापार मंडल के आह्वान के बाद भी मंगलवार सुबह को ही नगर के कुछ किराना व्यापारियों ने चोरी छुपे दुकानों को खोल लिया। दुकानों के कुुछ शटर खुले देख कुछ लोगों ने दुकानों के फोटो खींचकर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होते ही आनन×फानन में खुली दुकानें बंद हो गईं। उक्त संबंध में व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष घन्नूमल बंसल ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है।