फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of teen talq bill

तिरंगा लेकर तीन तलाक विधेयक का विरोध 

Mon, 02 Apr 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest of teen talq bill
तीन तलाक बिल के विरोध में प्रदर्शन करती मुस्लिम महिलाएं। अ

विज्ञापन

‘शरीयत हमें जान से प्यारा है, तलाक तो बहाना है मकसद शरीयत मिटाना है, तीन तलाक बिल वापस लो’ आदि नारे लिखी तख्ती थामे महिलाओं ने तीन तलाक बिल का विरोध किया। एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने शरीयत में किसी भी प्रकार के दखल को नामंजूर बताया। जहां केंद्र सरकार के तीन तलाक कानून का विरोध किया गया तो वहीं मंच पर तिरंगा भी लहराता रहा। 

रविवार को मुस्लिम भाईचारा कमेटी के कार्यक्रम में मंडल भर के जिलों से महिलाएं-पुरुष एकत्र हुए। महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग मंच से तीन तलाक बिल के खिलाफ आवाज उठाई। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन में मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि शरीयत के कानून में किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस्लामी शरीयत ने जो कानून और सीमाएं बनाई हैं वह अल्लाह का कानून है। सरकार इसमें कोई फेरबदल नहीं कर सकती। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि तीन तलाक बिल को वापस लिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाए और इस पर कानून नहीं बनाया जाए। 

हिंदुस्तान का संविधान सभी धर्म के मानने वालों को अपने धार्मिक रीति-रिवाज पर पूर्ण रूप से चलने की अनुमति देता है। वहीं पुरुषों के मंच से भी मुफ्ती जाहिद अली अलीगढ़ी, सऊद आलम, मौलाना नासिर खां, मौलाना रिहान खां, मुफ्ती महबूब अली साहब आदि ने खिताब फरमाया।


निजामत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मसूद ने की। ज्ञापन पर जाहिदा, नगमा परवीन, तनवीर फात्मा, रेहाना, रुखसाना, अजीज जहां, समीना बी, सायरा, शमीना, नसीमा आदि के नाम और हस्ताक्षर हैं। वहीं पुरुषों के कार्यक्रम में आसिम अली खां, सैय्यद शुएब मियां, सैय्यद मजहर मियां, कारी मोहम्मद यासीन अहमद खां, मौलाना मोहम्मद असलम कासमी, मौलाना मोहम्मद आरिफ, मौलाना नवाब जान, मौलाना यासीन मोहम्मद इदरीस आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed