फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of sp workers

बेगुनाहों को परेशान कर रही है पुलिस कहते हुए सपाइयों ने एसपी आवास पर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

पुलिस पर बेगुनाहों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सपा के पदाधिकारी रविवार को एसपी आवास के सामने धरने पर बैठ गए।शनिवार की शाम पुलिस ने कुछ लोगों को घर से उठा लिया था।सपा नेताओं का आरोप था कि पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्य रही है और जान बूझकर एक खास पार्टी से जुड़े लोगों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
protest of sp workers

विस्तार

रामपुर। पुलिस पर बेगुनाहों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सपा के पदाधिकारी रविवार को एसपी आवास के सामने धरने पर बैठ गए। सपाई वहां लगभग दो घंटे तक बैठे रहे। बाद में एएसपी संसार सिंह ने उनको समझाकर वापस भेज दिया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कहना है कि एएसपी ने जब हमें आश्वासन दे दिया तो हम वापस आ गए।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद एसपी आवास पर पहुंचे सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस बेगुनाहों को परेशान कर रही है। शनिवार की शाम पुलिस ने कुछ लोगों को घर से उठा लिया था। महिलाओं तक को थाने लाया गया। उनके साथ अभद्रता की गई। सपा नेताओं का आरोप था कि पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्य रही है और जान बूझकर एक खास पार्टी से जुड़े लोगों को परेशान किया जा रहा है। सपाइयों ने पुलिस पर तमाम आरोप भी लगाए। सपा कार्यकर्ता एसपी आवास के बाहर सड़क किनारे बैठ गए। सपाइयों को धरने पर बैठा देखकर कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। सपाइयों ने यह मांग की कि पुलिस यह आश्वासन दे कि किसी बेगुनाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अगर कोई किसी मामले में आरोपी है तो उसके खिलाफ उसी धारा में कार्रवाई की जाए, जिसमें उस पर आरोप है। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि किसी बेगुनाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के अलावा पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं, पूर्व विधायक विजय सिंह, संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed