फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of sp candidate

सपा सभासदों ने पार्टी प्रत्याशी का किया विरोध

Sat, 17 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर  Updated Sat, 17 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
protest of sp candidate
बिलासपुर में बीना भारद्वाज को टिकट के विरोध में प्रदर्शन करते सपा स‌मर्थित पालिका सभासद व अन्य। 

विज्ञापन

नगरपालिका के सपा से जुड़े  तमाम सभासदों  और कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा से प्रत्याशी  घोषित पूर्व विधायक बीना भारद्वाज का विरोध जताया और किसी स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग की। वहीं बीना समर्थकों ने इसके पीछे किसी साजिश का होना बताया है।

नगर के मोहल्ला भट्टीटोला स्थित मैदान में शुक्रवार को हुई बैठक में सभासदों ने कहा कि सपा ने पूर्व विधायक बीना भारद्वाज को उनकी विधानसभा क्षेत्र का पार्टी प्रत्याशी बनाकर गलत कदम उठाया है। उनका कहना था कि घोषित प्रत्याशी दो बार की हारी हुई हैं और वह मिलक की रहने के कारण क्षेत्र में कभी आती नहीं हैं। उनका कहना था कि उनकी विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति को ही प्रत्याशी घोषित किया जाना चाहिए था, ताकि वह उनके सुख दु:ख में काम आ सके। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि अगर उन्होंने प्रत्याशी नहीं बदला तो वह पार्टी छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन



बैठक में सभासद अंसार खां, शबनम, अयाज अहमद, मोहम्मद अहमद, मुम्ताज अहमद, बब्बू अली, कलीम अहमद, हमीद अहमद, भूरा, आसिम हुसैन खां, गुलशन जहां, मोहसिन खां आदि मुख्य थे। वहीं, सपा प्रत्याशी बीना भारद्वाज के समर्थक इसके पीछे कोई    साजिश बता रहे हैं। इस   मामले में बीना भारद्वाज ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। जबकि सपा जिलाध्यक्ष  अखिलेश कुमार का फोन भी नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed