फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of privatijation

बिजली विभाग के निजीकरण से उपभोक्ताओं के हित भी होंगे प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest of privatijation
रामपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने एक सुर में निजीकरण का विरोध किया और सरकार से निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि निजीकरण का यह प्रस्ताव कर्मचारी ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के हितों को भी प्रभावित करेगा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने अपराह्न दो बजे से सायं पांच बजे तक तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर हुए विरोध प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गर्ग ने कहा कि निजी कंपनी अधिक राजस्व वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर बिजली देगी जो ग्रेटर नोएडा और आगरा में हो रहा है। निजी कंपनी लागत से कम मूल्य पर किसी उपभोक्ता को बिजली नहीं देगी। अभी किसानों, गरीबी रेखा के नीचे और पांच यूनिट प्रति माह बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को पॉवर कारपोरेशन घाटा उठाकर बिजली देता है, जिसके चलते इन उपभोक्ताअें को लागत से कम मूल्य पर बिजली मिल रही है। अब निजीकरण के बाद स्वाभाविक तौर पर इन उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी होगी। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने भी निजीकरण के नुकसान बताए। कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर तो भार पड़ेगा ही विभाग के लिए भी यह सही नहीं रहेगा। इस मौके पर विशाल मलिक, आशीष सिंह, मोहम्मद अली, शिव अवतार, शलभ गर्ग, प्रदीप यादव, आरपी सिंह, जयदीप मौर्य, प्रेम प्रकाश सैनी, विनोद कुमार, नौशाद हुसैन, जयप्रकाश, सैय्यद शुऐब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed