फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

सरकार को नहीं किसानों की फिक्र : छिद्दा अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं, तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सकरार द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता पिछले 126 दिनों से तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को भी किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे व तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबजी व प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद किसानों का कहना था कि सरकार को किसानों की बिलकुल भी फिक्र नहीं है। किसान तेज धूप और बारिश में धरने पर बैठे हैं और सरकार के मंत्री और नेताओं को किसानों से बात करने का भी समय नहीं है। इसलिए, जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब,तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, जुम्मा, बाबू, जारीफ, सबरी, इफ्तेकार, नफीस, चंद्रसेन, नौशाद, दिलदार, शाकिर अली, देवीदास, अब्दुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed