फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान 93 वें दिन शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की। वहीं, पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 93वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि नौ माह से भी अधिक समय से देश का किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसान हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस ले तथा एमएसपी पर कानून बनाकर देश के किसान का भला करे। किसान भी हार मानने वाले नहीं हैं और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसान पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाली पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन किसान संयुक्त मोर्चा की तरफ से महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में जिले भर से बड़ी तादात में किसान जाएंगे। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पांच सितंबर की महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क करें तथा महापंचायत को सफल बनाएं। इस दौरान तहसील अध्यक्ष छिद्दा अली, जुल्फिकार हुसैन, नौशाद, अनीस अहमद, जाकिर अली, प्रमोद, अमित, दानिश, अब्दुल मुस्तफा, शकील अहमद, शाकिर अली, योगेश, चंद्रसेन, फिरासत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed