फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों ने बांटा शर्बत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारी किसानों ने राहगीरों को गर्मी से राहत के लिए शर्बत का वितरण किया और किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोयला टोल प्लाजा पर किसान सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं। अनिश्चितकालीन इस धरने में किसानों ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को शर्बत पिलाकर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। बिलासपुर तहसील अध्यक्ष इरफान हसन ने कहा कि किसान तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर छह माह से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहें हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके बाद किसानों ने हाईवे को चक्काजाम करने की बजाय राहगीरों एवं किसानों को शर्बत पिला रहे हैं, ताकि आवागमन में लोगों को दिक्कत न हो। उनसे आंदोलन का समर्थन करने की अपील भी की है। इस दौरान लोगों से आह्वान किया कि वे आंदोलन में शामिल होकर भी सहयोग दे सकते हैं और अपने घर में रहकर भी किसानों का सहयोग कर आंदोलन को सफल बना सकते हैं। कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक देश के किसान आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान मोहम्मद तालिब, ज्ञानी जोगेंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, सुखदेव सिंह, फैसल अली, सतपाल सिंह, छिद्दा नेता, शाकिर अली, सतनाम सिंह, मोहम्मद रिजवान, जगदेव सिंह, चंद्रसेन, मुजफ्फर अली, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह, टीपू, अब्दुल मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed