फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना बारहवें दिन भी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने 12वें दिन भी कोयला टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के दबाव में काम कर रही है। जिसके चलते सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है और अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार किसानों की परेशानियों को समझने की कोशिश ही नहीं कर रही है। अगर केंद्र सरकार सच्चे मन से किसानों की समस्याओं को सुने तथा देश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि कानूनों पर एक बार पुन: विचार करे तो किसान हित में स्वयं ही तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। लेकिन सरकार न किसानों से वार्ता कर रही है और न हीं सरकार के मंत्री इन तीन कृषि कानूनों से भविष्य में देश के किसानों को होने वाले नुकसान के बारे में विचार कर रहे हैं। देश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं करेगी पूरे देश में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद,शाकिर अली, दिलशाद हुसैन, अनीस अहमद, उमर, सलीम, छिद्दा नेता, इस्तकार हुसैन, अबरार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed