फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

भोट टोल प्लाजा पर किसानों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर भोट के कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की। वहीं, भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं को धरने में शामिल होने जाने के दौरान पुलिस-प्रशासन ने रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने पत्थरखेड़ा के निकट हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है और किसानों की समस्याओं को समझने की कोशिश ही नहीं कर रही है। सरकार उद्योगपतियों के फायदे के लिए कानून बनाकर किसानों पर लागू कर रही है। सरकार को किसानों की समस्याएं समझते हुए कृषि कानून समाप्त करने चाहिए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मोहम्मद रिजवान, छिद्दा नेता,अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद, वसीम अहमद, तौकीर अहमद, सतपाल सिंह, गुरसेवक सिंह, जगदीप सिंह, हनीफ, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष सलीम वारसी के नेतृत्व में धरने में शामिल होने जा रहे भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रास्ते में रोके जाने से कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित कार्यकर्ता पत्थरखेड़ा गांव के पास ही नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा व सीओ सिटी विद्याकिशोर शर्मा ने ज्ञापन लेकर समझा-बुझाकर शांत कराया और धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान मोहम्मद आरिफ, मशकूर, गट्टन, आरिफ, शाकिर अली, निजाम, जोगेंदर सिंह, फिरोज, शाजिद, अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed