फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों ने हाईवे पर गन्ना जलाया

Sun, 09 Dec 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
रामपुर में रविवार को हाईवे पर गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - अमर उजाला

विज्ञापन
 किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के सामने हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाते हुए गन्ना भी जलाया। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।       

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा ने कहा केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जबकि पूरे भारत में सबसे ज्यादा सांसद उत्तर प्रदेश राज्य ने दिए हैं। पूरे भारत में 45 किलो यूरिया के कट्टे का दाम 266.50 रुपये है, और उत्तर प्रदेश में 300 रुपये हैं। किसानों ने बिजली से लेकर अन्य मुद्दों पर भी प्रदेश में किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए गन्ने की फसल में आग लगाकर विरोध जताया। इसके बाद किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया। इस दौरान बाबू अली, अमरपाल यादव, महफूज अनवर, सुभान अली पाशा,अख्तर अली, दंगल सिंह, विनोद सागर, लाखन सिंह, अजब सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed