{"_id":"5b8053aa42c79246382cf4c2","slug":"protest-of-farmers-for-payment-of-sugar-cane-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू असली के कार्यकर्ता। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट के पास एकत्र हुए। यहां पर किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा ने कहा कि गन्ना भुगतान ना होने की वजह से किसान बदहाली की जिंदगी जी रहा है। प्रशासन किसानों के भुगतान के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। नलकूप कनेक्शन का लक्ष्य ना होने की वजह से किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
पहले मिलक और बिलासपुर सिर्फ दो ब्लॉकों में नलकूप कनेक्शन हो रहे थे तो लक्ष्य 12 सौ से अधिक था लेकिन, अब सभी ब्लाकों में कनेक्शन हो रहे हैं तो लक्ष्य घटाकर 540 कर दिया है। प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा, मुन्ना मलिक, नूर आलम, अमरपाल यादव, जगत सिंह यादव, आदि के हस्ताक्षर हैं।