{"_id":"618eb8529a7a1443c860922b","slug":"protest-of-ex-chairman-of-sia-wakf-board-rampur-news-mbd409245588","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया धर्म गुरु ने मसलक के लोगों के साथ वसीम रिजवी का पुतला फूंक की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया धर्म गुरु ने मसलक के लोगों के साथ वसीम रिजवी का पुतला फूंक की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
रामपुर। शिया धर्म गुरु और शिया समुदाय के लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
शिया जामा मस्जिद मकबरा जनाब-ए-आलिया पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए शिया समुदाय के लोग और धर्मगुरु ने विरोध जताया है। इस दौरान धर्मगुरु इमामे जुमा, मकबरा जनाब ए आलिया सैयद अली मोहम्मद नक़वी ने कहा कि वसीम रिजवी ने पहले भी कुरान-ए-करीम की बेहुरमती करने की कोशिश की थी। जिसका पूरी दुनिया में विरोध किया गया, वहीं अब पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम साहब की शान में असभ्य, अमर्यादित अभद्र टिप्पणी की है। इसी को लेकर शिया समुदाय के तमाम लोग एकत्रित हुए हैं। इस दौरान लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही ऐसे किसी भी शख्स का साथ देने वाले के ख़िलाफ़ भी सख्त संवैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए ताकि हिंदुस्तान के पुरअमन माहौल और एकता को कोई भी खराब न कर सके।
लोगों ने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा लिखी हुई किताब को भी जल्द से जल्द प्रतिबंधित किया जाए ताकि समाज में भाईचारा बना रहे और किताब से समाज में वैमनस्य न फैले। इस मौके पर असलम महमूद , मेहंदी मियां, सैयद इरफान जैदी , सैयद जहीर, मोहसिन नकवी, सैयद इकबाल मेहंदी, कमल रिजवी आदि मौजूद रहे।