फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of electric consumers

विद्युतापूर्ति बाधित रहने पर लोगों का किला बिजलीघर पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
protest of electric consumers
रामपुर। किला बिजलीघरसे जुड़े घेर बजरिया और इमली इसमत खां में विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर लोगों की भीड़ ने किला बिजलीघर पर हंगामा किया। आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से किला बिजलीघर के घेर बजरिया और इमली इसमत खां मोहल्ले के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में विद्युतापूर्ति अक्सर बाधित रहने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दोनों मोहल्ले के लोगों की भीड़ किला बिजलीघर पर पहुंच गई और हंगामा करना शुरु कर दिया। लोगों का आरोप था कि बार-बार विद्युतापूर्ति बाधित रहने से गर्मी में परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी में बिजली न आने से लोगों खासतौर पर बच्चों और बुर्जुगों को परेशानी हो रही है। काफी देर तक हंगामा करने के बाद लोग आंदोलन की चेतावनी देने के बाद वापस घरों को चले गए। किला बिजलीघर के जेई जयदीप मौर्य ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण अंडर ग्राउंड लाइन में कुछ दिक्कत आ रही है। जैक्सन कंपनी के कर्मचारी फाल्ट दूर करने में जुटे हैं। ओवरलोडिंग न हो, इसके लिए दोनों इलाकों को काट-काटकर विद्युतापूर्ति की जा रही है। रविवार को लाइन में आ रही दिक्कत से छुटकारा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed