फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

ककिसान हार मानने वाला नहीं, कानून वापसी तक होगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध पर भाकियू कार्यकर्ता रविवार को भी टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर स्थित कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का बेमियादी धरना 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। धरने के मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता हरिओम ने कहा कि किसान पिछले चौबीस दिनों से धरने पर बैठ कर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है लेकिन देश का किसान कमजोर नहीं है और वह हार मानने वाला भी नहीं है। इसलिए जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विनोद यादव, इरफान हसन, तौकीर अहमद,हरपाल प्रधान जी, मुजफ्फर अली,जगदीप सिंह, दिलशाद हुसैन, अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद,फरमान अली,शकील अहमद, शाकिर अली,हाफिज अनीस, सतनाम सिंह,मुनव्वर आलम,शहादत हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed