फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress

नीट-जेईई परीक्षा न कराने को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest of congress
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीट-जेईई परीक्षा न कराने की मांग की है। इसको लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि करोना महामारी में नीट-जेईई परीक्षा होना संभव नहीं है। देश भर के लाखों छात्र और अभिभावक सितंबर में होने वाली नीट-जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं ।कोविड-19 के संकट के दौरान इन परीक्षाओं को कराने के फैसले ने छात्रों-अभिभावकों में चिंता पैदा कर दी है। छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी इस समय में समुचित नहीं है। असम और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ की भी समस्या है। ज्ञापन में परीक्षा छात्रों के स्वास्थ्य,सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, मुतीउर्रहमान खां बब्लू, मामून शाह, महेन्द्र पाल सिंह यदुवंशी, रामगोपाल सैनी, चितरंजन श्रीवास्तव, रमेश प्रभाकर, अब्दुल सबूर खां, अमित कुमार, आमिर मियां, शाहीन अंसारी, शप्पू अंसारी, नोमान खान, मुख्तयार अहमद, रईस अहदम, कमाल पाशा, रहमान अली,असलम सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed