{"_id":"5820d55f4f1c1bf47eb38698","slug":"protest-of-bhaku","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/रामपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
मिलक में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन
चार सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (भानु गुट) ने पेट्रोलियम मंत्री का हाईवे पर पुतला फूंका। इस दौरान चार सूत्रीय ज्ञापन पीएम को भेजा।
नगर में भाकियू (भानु गुट) अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर निरीक्षण भवन में एकत्र हुए और यहां पर जुलूस के साथ हाईवे पर स्थित तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचे। जहां पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन कारी पुतला फूंककर जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। जहां पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम के जरिए भेजा।
ज्ञापन में पेट्रोल व डीजल के दामों में मूल्य वृदिृ रोकने, मिलक स्टेशन पर एक्स प्रेस ट्रेनों को ठहराव कराने, मिलक-पटवाई रोड पर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की गई है। ज्ञापन पर प्रदेश महासचिव अजय बाबू, आदेश शंखधार, सिराज अहमद, शराफत हुसैन, चांद खां, संजीव कुमार, राशिद हुसैन, नरेश, परवेज आदि थे।