फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
रामपुर। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता शनिवार को पहाड़ी गेट पर एकत्र हुए और बाल विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि विभाग की सारी योजनाएं कागजों में चलाई जा रही हैं। इस कारण कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा है कि रामपुर में बाल विकास गर्भवती और बच्चों की सेहत पर ध्यान नहीं दे रहा है। पुष्टाहार बाजार में बेचा जा रहा है। अधिकतरआंगनबाड़ी केंद्र बंद रहते हैं। केंद्रों के निरीक्षण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। अधिकारी पोषण किट के नाम पर विकास के लिए पैसे का दुरुपयोग करा रहे हैं। ज्ञापन में कहा है कि रामपुर में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही बिजली का भी मुद्दा उठाया। प्रदर्शन करने वालों में मंडल सचिव सैयद जमाल आरिफ मियां, वीरेंद्र कुमार, आसिफ अली, आवेश खां, नरोत्तम, कमाल पाशा,हारून खां, मोहम्मद हनीफ , नावेद खां, अकरम खां, इमरान खां, अशोक यादव, श्याम मोहन पांड,े लोकेश पांडे, हाजी शाहिद अली, मसरूर अली, शकील अहमद, हाजी निसार अहमद,नाजिम अली ,इसरार अली, शोएब पाशा, शरीफ खां, नदीम खां, मच्छन खां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed