फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

भाकियू अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के एसई दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के एसई दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि ज्यादातर बिजलीघरों में कई कर्मी लंबे समय से तैनात हैं, इस कारण भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कुछ कर्मी खुद बिजली चोरी कराते हैं और कोई भ्रष्टाचार की शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई कर दी जाती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालाराम गंगवार ने कहा कि केमरी बिजली घर का गंगापुर फीडर सामान्य से 4 गुना लोड पर चल रहा है। उन्होंने इस फीडर से लालूनगला, चमरौआ,बराखास और मिलक मोहम्मद बख्श आदि गांवों को दुर्गनगला बिजली घर से और सईदाबाद, खानपुर कदीम, मोहम्मदपुर कदीम, निपनिया, नलखेड़ा आदि गांवों को सिहारी बिजली घर से जोड़ा जाए। इस दौरान जिला महासचिव दानिश खान, रागिब खान,मोहम्मद फरमान, मोहम्मद इमरान, मुमताज अली, महिपाल सिंह, मुशर्रत अली,शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed