फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुरी खीरी प्रकरण और तीनों कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि किसान एक साल से तीनों कृषि कानून निरस्त किये जाने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाये जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन अक्तूबर को प्रदेश के लखीमपुर किसान पंचायत से वापस आ रहे किसानों के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर विरोध जताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में 26 अक्तूबर को देश भर में जिला मुख्यालय पर आंदोलन कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नारेबाजी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें लखीमपुर खीरी की घटना मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी कर उनकी गिरफ्तारी करने, तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्यको कानून का दर्जा देने, बे मौसम बारिश व बाढ़ के कारण किसानों की धान, दलहन तिल, आलू ससों आदि की फसलों में हुए भारी नुकसान का शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा देने, किसानों को बुबाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने समेत स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह यादव, मुस्तकीम, वसीम खां, विनोद यादव, नईम, राजपाल सिंह, शाकिर अली, दिलबाग सिंह, दरयाव सिंह, होम सिंह यादव, अजीत सिंह, मदनलाल, सुभाष चंद्र शर्मा, किशन लाल समेत तमाम किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed