फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

भैंसा गाड़ी पर प्रदर्शन कर किया पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में भैंसा गाड़ी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को संगठन से जुड़े किसान सिहोरा बाजे गांव में एकत्र हुए। हाथों में तख्ती लेकर भैंसा गाड़ी पर बैठकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसान थाना मूंढापांडे पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से किसान और आमजन परेशान हैं, लेकिन फिर भी भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए गांव-गांव चौपाल लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री बार-बार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का राग अलाप रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री किसान हितैषी हैं तो डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर उसकी कीमत कम करें। ज्ञापन देने वालों में हारून पाशा, शबाना खान, रागीब खान, अर्सलान पाशा, शादाब पाशा, समीर खान, जावेद खान, निजाम पाशा, राजेंद्र सिंह, इमरान अली, खादिम अली, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed