{"_id":"62bdfbdcda8e607d1040b582","slug":"protest-of-bajrang-dal-workers-rampur-news-mbd4331461196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर कांड के विरोध में आंबेडकर पार्क के निकट प्रदर्शन, फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर कांड के विरोध में आंबेडकर पार्क के निकट प्रदर्शन, फूंका आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उदयपुर की घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंका। उदयपुर कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। कन्हैया लाल के परिवार को सुरक्षा देने के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की दिन-दहाड़े हत्या के विरोध में हिंदू संगठन भड़क गए। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि उदयपुर में कन्हैया लाल की बर्बरता पूर्वक हत्या कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। राजस्थान सरकार फिर भी मूकदर्शक बनी है। आरोप लगाया कि इस हत्याकांड के तार सीधे आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। यह सभी स्लीपर सेल की तरह देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री को खुलेआम अपशब्द कहकर चेतावनी देना अफसोस जनक है। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। जिसमें हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने, पीड़ित परिजनों को सुरक्षा और मुआवजा प्रदान करने के साथ आतंकवाद को जड़ से कुचलने की मांग की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, संजीव जैन,अमरनाथ वाल्मीकि, राकेश जुनेजा, रविंद्र गुप्ता, रमेंद्र गुप्ता, परागमणि वशिष्ठ, दिलीप सक्सेना, सुमित, जोगिंदर यादव, अविनाश पटेल, राहुल अग्रवाल, केशव वशिष्ठ, अनुज सक्सेना, शिवम कौशिक आदि मौजूद रहे।