{"_id":"69407221e5d038b78d09dbcc","slug":"protest-against-neglect-of-pensioners-in-the-eighth-pay-commission-rampur-news-c-15-1-mbd1058-791953-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा का किया विरोध
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने आंबेडकर पार्क में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने आठवें वेतन आयोग की कार्यसीमा से पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को बाहर रखे जाने का विरोध किया। उन्होंने सोमवार को आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना दिया।
जिला अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि सांसद-विधायकों के लिए पेंशन का बजट तो है, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बजट का रोना रोया जाता है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के नारे पर सवाल उठाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया।
राममोहन लाल सक्सेना ने कहा कि पीएम को पेंशनरों की चिंता करनी चाहिए। संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। पं. रामबाबू शर्मा और शिक्षक संघ के चरण सिंह ने भी अपने प्रतिनिधि मंडलों के साथ आकर समर्थन व्यक्त किया। यहां धरने में परवेज अहमद खान, ओमवीर सिंह वैदिक, भगवान दास, अमर सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।