{"_id":"5bd6c753a180afeecc4e51f8e72b3d61","slug":"protest-against-hindu-mahasabha-in-swar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमान तंजीम कमलेश तिवारी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमान तंजीम कमलेश तिवारी का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ आक्रोश जताया है। साथ ही फांसी की सजा देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया है।
वहीं ईमान तंजीम कार्यकर्ताओं ने कमलेश तिवारी का पुलता फूंका। तहसील में पहुंचे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि कमलेश तिवारी ने बयान देकर प्रदेश का माहौल गरमाने की कोशिश की है। उसके खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा कायम हो।
उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने, देवबंद मदरसा दारुल उलूम के छात्रों पर किए गए मुकदमे खत्म करने की मांग की है। डा. मौलाना अली अहमद कासमी, इदरीस अहमद अंसारी, मौलाना अय्यूब कासमी, मौलाना इनायत हुसैन, मौलाना डा. इकराम अली, मोहम्मद साबिर आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर ईमान तंजीम के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली मार्ग स्थित हजरत जोरावर शाह बाबा के मजार के सामने कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। इस दौरान अरशद वारसी, अनीस वारसी, मोहम्मद आसिफ, सलीम, राशिद, शादाब, मोहम्मद उमर, शब्बी खां आदि रहे।