फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against hindu mahasabha

बंद रहा पूरा शहर, सड़क पर उतरे लोग

Mon, 07 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 07 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
protest against hindu mahasabha
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी पर मुस्लिम समाज में आक्रोश चरम पर है। विरोध में सोमवार को शहर बंद रहा और मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। जामा मस्जिद में हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन



इज्तमा में लोगों की भीड़ इतनी था कि जामा मस्जिद और आसपास सड़कों पर जगह कम पड़ गई। अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति से कमलेश तिवारी को सख्त सजा देने की मांग की गई। पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी पर मुस्लिम समाज का पारा चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन



सोमवार को हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ बाजार बंद कर मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर निकल आए। जामा मस्जिद में मुनक्किद इज्तमा में हजारों की संख्या में लोग भीड़ पहुंचे। मस्जिद और आसपास सड़कों पर भी जगह पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोग जामा मस्जिद और दुकानों की छतों पर चढ़ गए। इज्तमा का आगाज कुरान की तिलावत से किया गया। गुस्साए लोगों ने कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। शहर काजी सैयद खुशनूद मियां, शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली, मौलवी रेहान खां, मौलवी फैजान खां, मौलवी नासिर खां, शिया मौलाना जमान बाकरी, डा. शायर उल्लाह खां ने पैगंबर-ए- इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



शहर काजी ने कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम देता है। जलसे में हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। नगर मजिस्ट्रेट और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञापन लेने जामा मस्जिद पहुंचे। अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर फरहत अहमद जमाली, शाहिद खां जमाली, असलम जावेद कासमी, कारी आरिफ जमाली, हुमायूं खां सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed