फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against district administration

अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest against district administration
पातालेश्वर शिव मंदिर भूमि जीर्णोद्धार समिति की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि शिवालय परिसर के दक्षिण दिशा और पश्चिम दिशा में मेला परिसर है। यहां पर महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन



इस जमीन पर कुछ भूमाफियाओं की ओर से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत सोमवार को भी प्रशासन से कर निर्माण कार्य रुकवाया गया था। समिति के लोगों ने अवैध कब्जा न होने देने व अवैध कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



ज्ञापन पर प्रवीण गुर्जर, रोशन लाल, राजपाल सिंह लोधी, राजीव कुमार, उपेंद्र सिंह, हरिओम, सौरभ, अमित, अनुज अग्रवाल, शिवम, जगदीश, बाबूराम, धर्मपाल, नरेश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed