फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against district administration

कालोनीवासियों ने किया हंगामा, धक्का-मुक्की

Mon, 01 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
protest against district administration
दो माह शांत रहने के बाद एक बार फिर डूंगरपुर में आसरा कालोनी निर्माण को लेकर हंगामा खड़ा होना शुरू हो गया है। पूर्व में हंगामे की वजह बने प्लॉटों और घरों के स्थान पर निर्माण कार्य शुरू होने पर सोमवार को कालोनीवासी एकत्र हो गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। कालोनीवासियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन



पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने सख्ती कर हंगामा शांत किया और निर्माण कार्य सुचारु कराया।
पुलिस लाइन के निकट सीएंडडीएस की ओर से डूंगरपुर के पास आसरा कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। करीब दो हेक्टेयर से अधिक जमीन पर 1008 आसरा आवास बनाए जाने हैं।
विज्ञापन



इसके लिए 48 करोड़ का बजट भी जारी किया गया है। नवंबर माह में जब कालोनी का निर्माण शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इन लोगों का कहना था कि आसरा कालोनी के नक्शे के अनुसार उनके 30 से अधिक घर और करीब 70 से अधिक प्लॉट भी इसकी जद में आ रहे हैं। ये प्लॉट उन्होंने खरीदे थे और रजिस्ट्री भी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएंडडीएस अफसरों का दावा था कि ये जमीन पालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड था। अवैध रूप से प्लॉट बेचे गए थे। भू-माफियाओं के झांसे में फंसे करीब सवा सौ लोगों के सामने अब उनकी जमीन और आशियाने का संकट है। नवंबर में सीएंडीएस की ओर से मिट्टी के सैंपल लिए जाने के दौरान इन लोगों ने विरोध और हंगामा किया था।


कुछ लोग कोर्ट की शरण में गए थे। उनका कहना है कि कोर्ट ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निर्माण कार्य सुस्त पड़ गया था। अब निर्माण कार्य दोबारा रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को उन प्लाटों पर भी निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की गई जिनको लेकर लोग विरोध कर रहे थे।



हंगामे की आशंका पर सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सबको हटा दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से बदसलूकी की और मोबाइल भी छीन लिए गए। पुरुष सिपाहियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed