फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Proposals landed on ground, industrial development got a boost

Rampur News: जमीन पर उतरे प्रस्ताव, औद्योगिक विकास को मिली उड़ान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Proposals landed on ground, industrial development got a boost
रामपुर। इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्ताव अब जमीन पर उतरने शुरू हो गए हैं। इससे जिले के औद्योगिक विकास को उड़ान मिली है। 4137 करोड़ की लागत वाली 92 औद्योगिक इकाइयों का 19 फरवरी को भूमि पूजन हुुआ था। इसमें से 50 इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं, जिनमें 26 में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। अन्य 24 इकाइयों में भी जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बाकी इकाइयां स्थापित करने की कवायद भी चल रही है। 26 इकाइयां शुरू होने से जिले के करीब 500 लोगों को रोजगार भी मिला है। प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के चलते सरकार ने 2023 की शुरुआत में ही प्रदेश के हर जिले में इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। जिले में उद्योग लगाने के लिए 738 से ज्यादा निवेशकों ने करीब 9000 करोड़ के एमओयू साइन किए थे। हालांकि, उद्योगों की स्थापना में जमीन का रोड़ा सामने आया, लेकिन डीएम ने योजना तैयार कर निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई। करीब 50 उद्योग पहले ही शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

4137 करोड़ की 92 इकाइयों का इसी साल 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह हुआ था। इस समारोह के बाद करीब तीन महीने में ही जिले में करीब 50 औ इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। जिसमें 26 में उत्पादन भी शुरू हो गया। इसमें करीब पांच सौ लोगों को रोजगार मिला है। स्थापित हो चुकीं 24 अन्य इकाइयां भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी। इससे और लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन



---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन यूनिटों में शुरू हुआ काम
बिलासपुर के टेमरा में जीएसएल की धागा फैक्ट्री, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, मैक्स राइड टायर टयूबकेमरी, अड़ानी ग्रेन स्टोरेज धमोरा, स्वाति कैंफर, शाहबाद रोड पर एपीमेडा फार्मा, केमरी व टांडा में राइस मिल और मेंथा प्लांट में काम शुरू हो चुका है। वहीं एक होटल और आवासीय काॅलोनी बनाने, सौ करोड़ का डेयरी डेवलपमेंट प्लांट, नेडा की ओर से कंप्रेस बायोगैस प्लांट, ककरौआ में हाईड्रोजन प्लांट समेत 25 प्रस्तावों पर भी काम शुरू कराया जाना बाकी है।
--------------------------------------------------------------------


92 इकाइयां चालू होने से ढाई हजार को मिलेगा रोजगार
92 इकाइयों के चालू होने से करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। उद्योग विभाग से जुड़े अफसरों का कहना है कि करीब ढाई हजार लोगों को जिले में ही रोजगार मिलने से काफी राहत मिलेगी। जिले में रोजगार न मिलने की बड़ी समस्या है।



-------------------------------------

इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्तावों में से करीब 50 उद्योग पहले शुरू किए जा चुके हैं। भूमि पूजन समारोह के बाद 26 और इकाइयां शुरू हो गई हैं। जल्द ही कई और प्रोजेक्ट चालू कर दिए जाएंगे। - श्रीष गुप्ता, सचिव आईआईए

-------------------------------

भूमि पूजन समारोह के बाद 26 इकाइयों में काम शुरू हो चुका है। जल्द ही अन्य इकाइयों में भी काम शुरू होना है। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उद्योगों की स्थापना में पूरी मदद की जा रही है। - सलमान मलिक, उद्यमी मित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed