{"_id":"62794cd1d07ac950607a66d5","slug":"proposal-sent-for-the-construction-of-87-buildings-and-36-additional-rooms-of-council-schools-rampur-news-mbd427450794","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के 87 भवन व 36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के 87 भवन व 36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव---
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के 87 भवन व 36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव
स्कूल भवनों व अतिरिक्त कक्षा के निर्माण पर आएगी करीब 16 करोड़ की लागत
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को अब जर्जर भवन में बैठकर शिक्षा ग्रहण करने से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय से करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से जिलेभर में परिषदीय स्कूलों के 87 भवन और 36 अतिरक्त कक्ष बनाने का प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा है। विद्यालयों के भवनों के अलावा 36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव भी इसमें शामिल है।
वित्तीय वर्ष 2021 में चिह्नित किए गए जर्जर भवनों को नीलाम कर कर दिया गया था। जर्जर भवनों की नीलामी होने के बाद शासन ने इसकी जगह नए भवन के निर्माण के प्रस्ताव मांगे थे। डीसी सिविल राहुल कुमार के मुताबिक प्रस्ताव अप्रैल माह में भेज दिया गया है।
36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए भेजा प्रस्ताव
प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन ज्यादा होने पर अतिरिक्त कक्षों को निर्माण कराया जाता है। जिलेभर में समय सीमा गुजरने के बाद अतिरिक्त कक्ष भी जर्जर हो गए हैं। जिलेभर में विभिन्न स्कूलों में चिह्नित किए गए स्थानों पर 36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का भी प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर आने वाली लागत
-प्राथमिक स्कूल के भवन निर्माण पर आने वाली लागत-13.21 लाख
-पूर्व माध्यमिक स्कूल के भवन निर्माण पर आने वाली लागत-22.58 लाख
-अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर आने वाली लागत-5.35 लाख
किस ब्लाक में कितने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक भवन और अतिरिक्त कक्ष बनाने का भेजा प्रस्ताव
ब्लाक-----पूर्व माध्यमिक विद्यालय--------प्राइमरी विद्यालय---------अतिरिक्त कक्ष
बिलासपुर----3------------------------5---------------------3
चमरौआ-----3-----------------------22--------------------19
मिलक------1------------------------12--------------------0
सैदनगर-----0------------------------6---------------------6
शाहबाद-----3-----------------------14--------------------8
स्वार-------5------------------------13--------------------0
-समग्र शिक्ष अभियान के अंतर्गत 72 प्राथमिक, 15 प्राथमिक विद्यालयों के भवन और 36 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद विद्यालय भवनों व अतिरिक्त कक्षों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- कल्पना सिंह,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपुर।